VISION TIMES : स्वतंत्रता दिवस 2025 पर राज्य भर में होंगे भव्य आयोजन

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर राज्यभर में जनपद, पंचायत, ग्राम पंचायत से लेकर विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं तक विभिन्न स्तरों पर ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन द्वारा इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जनपद/तहसील स्तर: जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण कर समारोह आयोजित किए जाएंगे। जिन क्षेत्रों में नगर पंचायत या पालिका का मुख्यालय नहीं है वहां संबंधित नगर निकाय द्वारा आयोजन किया जाएगा।

ग्राम पंचायत स्तर: सरपंच और बड़े गांवों के मुखिया 15 अगस्त को गांव में झंडारोहण करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा।

रात्रिकालीन रोशनी: सभी शासकीय भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा। यह कार्य संबंधित विभागों के बजट से किया जाएगा।

जिला कलेक्टर के निर्देश: जिले की सभी शासकीय संस्थाओं और उनके भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। रात्रि में भवनों पर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।

राज्य स्तरीय समारोह: राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से आयोजित होगा, जिसमें मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण रेडियो/टीवी के माध्यम से किया जाएगा।

कार्यालयों में एकता कार्यक्रम: सभी प्रमुख कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक रूप से राष्ट्रगान (जन-गण-मन) गाएंगे।

शैक्षणिक संस्थानों में आयोजन: स्कूलों और कॉलेजों में भी ध्वजारोहण के साथ निबंध, भाषण, सांस्कृतिक, खेलकूद और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम होंगे। ‘प्रभात फेरी’ का आयोजन कर बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

विश्वविद्यालयों में निर्देश: विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को कार्यक्रम आयोजन की सूचना संबंधित विभाग द्वारा दी जाएगी।

लाउडस्पीकर की अनुमति: ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग हेतु कलेक्टर से अनुमति लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति: राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं जिलों के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में झंडारोहण होगा।