राजनांदगांव: मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा तीज उत्सव का भव्य आयोजन 29 जुलाई को…

राजनांदगांव, 28 जुलाई 2025। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा पारंपरिक पर्व तीज उत्सव का आयोजन 29 जुलाई, मंगलवार को हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया जाएगा। यह कार्यक्रम बालगोविंद चौक, ठेठवार पारा स्थित सोनी भवन में आयोजित होगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ममता सोनी ने बताया कि तीज उत्सव समाज की महिलाओं के लिए विशेष उत्सव होता है, जिसमें सोलह श्रृंगार, गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हर्षोल्लास और परंपरागत व्यंजन प्रमुख आकर्षण होंगे।

समाज की समस्त सोनी साखियाँ इस आयोजन में सहभागिता करेंगी और पारंपरिक परिधानों में सजधज कर तीज के पर्व की रौनक बढ़ाएंगी। आयोजन में महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं युवा वर्ग की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजकों ने सभी समाजजनों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।