back to top

VISION TIMES : बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने कूदा युवक की डूबने से मौत…

भिलाई । कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजीडीह में चोरहा नाले के बहाव में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने नाला में कूदे एक युवक डूब गया। घटना की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। रात ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू रोका गया और आज फिर से तलाश की गई। कई घंटों की तलाश के बाद युवक का शव बरामद किया गया।

Advertisements

घटना के संबंध में जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम सुरजीडीह थाना क्षेत्र कुम्हारी जिला दुर्ग के चोरहा नाला में युवक के डूबने की सूचना मिली थी।शनिवार को बहाव के कारण चोरहा नाले में युवक डूब गया। सूचना के बाद दुर्ग की एसडीआरएफ की टीम रवाना. और घटनास्थलपहुंचकर टीम ने कई घंटेतक सर्चिग ऑपरेशन चलाया। रात ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू रोककर दूसरे दिन रविवार को सर्चिग ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक युवक की पहचान राकेश बंजारे पिता गंगाधर बंजारे (35) निवासी रामपुर चोरहा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग के रूप में हुई है। कुम्हारी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि राकेश बंजारे नाले क बहाव का अंदाजा नहीं लगा पाया और उसमें बह गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page