
राजनांदगांव, 31 जुलाई 2025। संस्कारधानी राजनांदगांव में खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा श्रावण हरियाली तीज महोत्सव पारंपरिक उत्साह, रंग-बिरंगी वेशभूषा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ भगवान श्री मोतीनाथ मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे हुई और संध्या 5:00 बजे तक आयोजन में उत्सव का उल्लास छाया रहा।
खंडेलवाल महिला मंडल की सचिव भगवती खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल की अध्यक्ष सरला खंडेलवाल द्वारा किया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि “सनातन संस्कृति में तीज जैसे पर्व प्रकृति और मातृभूमि से जुड़ाव का जीवंत प्रतीक हैं। श्रावण माह की हरियाली और इंद्रधनुषी रंगों में सजी प्रकृति महिलाओं के मन में उमंग और आनंद भर देती है।”

कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक झूले लगाए गए, जिन पर महिलाओं ने झूलते हुए तीज का आनंद उठाया। हरियाली तीज की खास मिठाई ‘घेवर’ से महिलाओं ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कर उत्सव की मिठास बाँटी। साथ ही पुरातन पारंपरिक खेलों और विशेष मौखिक प्रश्नोत्तरी ने महिलाओं का मन मोह लिया।
महोत्सव में समाज की वरिष्ठ सदस्याएँ शारदा खंडेलवाल, शशिप्रभा खंडेलवाल, संतोष खंडेलवाल, उषा खंडेलवाल, सुनीता खंडेलवाल, शैल खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की उपाध्यक्ष अंजू खंडेलवाल, सहसचिव विनीता खंडेलवाल, प्रचार प्रमुख प्रतिभा खंडेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य राधा खंडेलवाल, नीलम खंडेलवाल, मेघा खंडेलवाल और अन्य सदस्यों ने आयोजन को विविध गतिविधियों से सरस बनाया।

महिलाओं ने तीज महोत्सव में पर्यावरण मित्र और रक्षक बनने का सामूहिक संकल्प लिया, जो आयोजन का एक प्रेरणादायक पहलू रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या खंडेलवाल, प्रिया खंडेलवाल, रितु खंडेलवाल और पिंकी खंडेलवाल का विशेष योगदान रहा।
उक्त जानकारी खंडेलवाल महिला मंडल की प्रचार प्रमुख प्रतिभा खंडेलवाल द्वारा प्रदान की गई।









































