राजनांदगांव : नवागॉव मोतीपुर तुलसीपुर लेबर कॉलोनी से निकली महाकाल की भव्य पालकी यात्रा…

भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर ने भक्तो के हरे कष्ट, अपनी प्रजा पर डाली कृपादृष्टि

Advertisements

महापौर मधुसूदन ने सपरिवार किया पालकी यात्रा का विशेष श्रृंगार

महाकाल पालकी यात्रा में दिया गया दिया धर्म, संस्कृति, देशभक्ति, पर्यावरण, स्वच्छता संदेश

राजनांदगॉव दिनांक 31.07.2025 ।। सनातनी धार्मिक महत्व के सावन मास में संस्कारधानी राजनांदगॉव में बाबा श्री महाकाल की पालकी यात्रा का आयोजन बड़े हर्षाेल्लास के साथ भक्तिपूर्ण वातावरण मेें धर्मप्रेमी जनता के सानिध्य में किया जा रहा है। आज स्थानीय बजरंगपुर नवागॉव, मोतीपुर, तुलसीपुर एवं लेबर कॉलोनी क्षेत्र में, महाकाल सेना राजनांदगॉव के द्वारा बाबा श्री महाकाल की सावन पालकी यात्रा, भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर स्वरूप में, पूरे भव्यता के साथ भक्तिपूर्ण एवं गरिमामय माहौल में हर्षाेल्लास से निकाली गई। इस पालकी यात्रा को राजनांदगॉव की धर्मप्रेमी जनता एवं शिवभक्तों का अगाध प्रेम, अटूट आस्था एवं अभूतपूर्व प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है। पूर्व मंे नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरने वाली इस सावन पालकी यात्रा का आयोजन आज भी बड़े हर्षाेल्लास के साथ भक्तिपूर्ण वातावरण मेें धर्मप्रेमी जनता के सानिध्य में किया गया।


शिव भक्तों द्वारा बाबा की पालकी यात्रा का विभिन्न मार्गों पर भव्य स्वागत सत्कार एवं पूजा अर्चना की गई और प्रभू श्री चन्द्रमौलेश्वर ने अपनी पालकी शोभा यात्रा में उपस्थित भक्तजनों पर दयादृष्टि डालकर उनके कष्ट हरे और अपनी प्रजा पर कृपादष्टि डालकर उनको मनवांछित आशीर्वाद प्रदान किया ।

बाबा श्री महाकाल चन्द्रमौलेश्वर की दिव्य सवारी नगर भ्रमण हेतु पालकी यात्रा के रूप में दोपहर 01 बजे स्थानीय बजरंगपुर नवागॉव स्थित श्याम रेसीडेंसी के समीप शिव मंदिर से प्रारंभ हुई जहॉ महापौर मधुसूदन यादव, निगम अध्यक्ष पारस टोपेन्द्र वर्मा, पार्षदगण सावन वर्मा, कमलेश बंधे, मनोहर यादव, संदीप बघेल, सहित स्थानीय नेता मनीष जैन, शिव वर्मा, विजय लांजेवार, पवन डागा, राजू डागा, आदि पूजा अर्चना पश्चात बाबा की पालकी यात्रा को प्रारंभ किया।

महापौर ने बाबा की पालकी का किया विशेष श्रृंगार

मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत सुभाषक्लब में , गणेशपारा में ,लोगों ने पालकी का स्वागत किया। मोतीपुर के शीतलापारा में महापौर मधुसूदन यादव ने अपनी पत्नी करूणा यादव, पुत्र रिभय एवं शौर्य सहित बाबा की पालकी का विशेष स्वागत किया और पूजा अर्चना की। उन्होने बाबा चन्द्रमौलेश्वर की पालकी को शमी वृक्ष, बेल वृक्ष, आंवला वृक्ष की छांव में आसन देकर बाबा को साफे की पगड़ी पहनाकर एवं गुलाब, मखाना, की माला पहनाकर प्रभु को प्रिय श्रृंगार अर्पण किया, और फल, मिठाई नैवेद्य प्रसाद का भोग लगाया और जयकारा लगाकर प्रभु की पालकी का स्वागत किया ।

इस दौरान परिजन मदन मन्टू यादव, राजेन्द्र यादव, नीलू यादव, संजय यादव, अजय यादव सहित वार्डवासी एवं ईष्टमित्रगण राजेन्द्र जैन बन्टू अंकित गढवाल, प्रकाश साहु, चंदन राजपूत, अनिकेत यादव, करण कोसरे, प्रहलाद, लाला यादव, रोहित यादव, प्रशांत रजक, अंकित बधे, ऋषभमल, धरम यादव, एवं अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ममतानगर क्षेत्र में अशोक चौधरी, ऋषिदेव चौधरी के नेतृत्व में वार्डवासियो द्वारा पालकी यात्रा की पूजा अर्चना की गई । ठाकुर गुलाबसिंह मार्ग में रणविजय प्रताप सिंह, विश्वेन्द्र प्रताप सिंह, एवं .अन्य के द्वारा बाबा की पालकी का भव्य स्वागत किया गया। लेबर कॉलोनी में पार्षद संतोष पिल्ले, नरेन्द्र (मुन्ना) यादव, शिव श्रीवास्तव, समीर श्रीवास्तव एवं वार्डवासियों के द्वारा बाबा की पालकी की पूजा अर्चना की गई। पश्चात बाबा की पालकी तुलसीपुर संगम चौक स्थित शिव मंदिर प्रागंण मे विश्राम लिया, जंहा आलोक ंिबंदल, पारस टोपेन्द्र वर्मा, प्रमोद झंझाडे़ सहित वार्डवासियो ने हर्षोल्लास के साथ बाबा की पालकी का भव्य स्वागत किया।

इन वार्डाे के वार्डवासियांें एवं धर्मप्रेेमी जनता में बाबा की पालकी यात्रा को लेकर भारी उत्साह एवं हर्ष का माहौल दिखा। महाकाल प्रभु की शोभा यात्रा में उपस्थित भक्तों ने हाथों में बैनर पोस्टर एवं तख्तियॉ लेकर धर्म, संस्कृति, देशभक्ति, पर्यावरण, स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया। संस्कारधानी के शिव भक्तों एवं धर्मावलम्बीजनों ने बाबा श्री महाकाल जी की सावन पालकी यात्रा में सपरिवार उपस्थित रहकर पुण्य लाभ अर्जित किया।