भिलाई सुपेला पावरहाउस में मौर्य कुशवाहा महिला संगठन का तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न…

राजनांदगांव/भिलाई, 1 अगस्त 2025/ भिलाई के सुपेला पावरहाउस में मौर्य कुशवाहा महिला संगठन द्वारा भव्य तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक उल्लास और सौहार्द के साथ तीज पर्व का उत्सव मनाया।

Advertisements

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरोज खत्री जी थीं तथा विशेष अतिथि के रूप में पार्षद साधना सिंह जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और तिलक लगाकर अतिथियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं बुके भेंट कर किया गया।

समारोह में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, कैट वॉक और परिचय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, वहीं बच्चों द्वारा रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे सभी ने सराहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विशेष रूप से मौर्य कुशवाहा महिला संगठन राजनांदगांव की कांति मौर्य को आत्मविश्वासपूर्वक परिचय देने के लिए मुख्य अतिथि सरोज खत्री और पार्षद साधना सिंह ने सिर पर टियारा पहनाकर और बुके देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा, सचिव साधना मौर्य, कोषाध्यक्ष बरखा मौर्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे। प्रमुख उपस्थिति में सीमा सिंह, संस्कृति वर्मा, बबीता जी, शीला सिंह, आरती मौर्य, भारती मौर्य, मंजू मौर्य, नीलिमा मौर्य, मंजू कुशवाहा, मिथलेश मौर्य, सविता मौर्य, मुस्कान मौर्य, बबिता वर्मा, संगीता मौर्य, प्रेमशिला मौर्य, मेवाती देवी, सुमन मौर्य, एवं उर्मिला मौर्य शामिल रहीं।

कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्कृति वर्मा द्वारा किया गया।

यह आयोजन महिलाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और आत्मबल बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणास्पद पहल के रूप में सराहा गया।