राजनांदगांव ब्रेकिंग: शिवनाथ नदी में डूबा युवक, एनडीआरएफ की तलाश जारी…

राजनांदगांव। सावन के अंतिम दिन और रक्षाबंधन के पर्व पर राजनांदगांव जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शिवनाथ नदी में नहाने के दौरान एक युवक के डूबने की खबर है। जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान प्रशांत सोनी पिता स्वर्गीय मोहन सोनी, निवासी बाल गोविंद चौक, के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नदी में नहाने उतरा था, लेकिन तेज धारा में बहकर गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और नदी के गहरे हिस्सों में न उतरने की अपील की है।

हादसे से परिजनों और परिचितों में गहरा शोक है, और सभी युवक की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।