राजनांदगांव : महापौर एवं निगम पदाधिकारियोें ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई…

राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने हर घर तिरंगा लगाने महापौर ने नागरिकों से की अपील

Advertisements

राजनांदगांव 13 अगस्त। महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों के जीवन में समृद्धि व खुशहाली की कामना की है। अपने शुभकामना संदेश में श्री यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का पर्व हमे राष्ट्रीय एकता और अखंडता से जुडऩे की पे्ररणा देता है। हमारे महान राष्ट्र नायकों ने अपने बलिदान से हमें आजादी दिलाई। इस आजादी को कायम रखने हम अपना योगदान राष्ट्र के निर्माण में दे और स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाये। राष्ट्र प्रेम की भावना जन जन में जागृत करने हर घर तिरंगा लगाने एक सप्ताह से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


महापौर श्री यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आजादी का महत्व बताना, उनमंे देश प्रेम की भावना जगाना है और इसके लिये हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हम सबकों इस अभियान से जुडकर देश की आजादी के लिये अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों की याद में अपने घरों में तिरंगा लगाना है। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता दिवस निगम पदाधिकारियों का जनसेवा की संकल्प यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव है और जन विश्वास की पूंजी से ही हम इस नगर के विकास का रास्ता तय करेंगे।


निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा,नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा, सुनील साहू, राजेश जैन रानू, श्रीमती बिना धु्रव, शैंकी बग्गा,आलोक श्रोती,राजा माखीजा,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, श्रीमती केवरा विजय राय, एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू, सहित अपील समिति के सदस्यों श्रीमती श्रुती लोकेश जैन, श्री संतोष कुमार साहू, श्रीमती मोहनी बाई एवं श्री सेवक राम उइके तथा पार्षदों ने स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए, हर घर तिरंगा लगाने अपील करते हुये इस पर्व को अपूर्व उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।