back to top

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डाॅ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिकों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए…

राजनांदगांव 13 अगस्त। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डाॅ. रमन सिंह एवं सांसद श्री संतोष पाण्डे ने नागरिकों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व पर अपने शुभकामनाए दी है। उन्होने कहा कि, स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व व सम्मान का दिन है। यह दिन हमे उन अनगिनर्त बलिदानों एवं संघर्षो की याद दिलाता है। जिनके बाद हमे आजादी मिली।

Advertisements


विधायक डाॅ. सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि, यह दिन उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने और श्रद्धांजलि देने का अवसर है। जिन्होने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की आजादी के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उन्होने कहा कि, यह दिन हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। जो हमे समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देते है।


सांसद श्री पाण्डे ने शुभकामना देते हुए कहा कि, भारत का स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है। यह दिन उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होने अपने प्राणों की आहुति देकर हमे अंग्रेजी की गुलामी से आजादी दिलाई। हर वर्ष 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में बडे हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page