back to top

राजनांदगांव : नवा बिहान के तहत एक युद्ध नशे के विरुद्ध एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाकर जिले भर में स्कूली छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक…

”नवा बिहान” के तहत एक युद्ध नशे के विरुद्ध एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाकर जिले भर में स्कूली छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

Advertisements

”नशा मुक्ति” और साइबर सुरक्षा- सुरक्षित समाज की ओर एक जागरूकता अभियान*

लगभग 2600 स्कूली छात्र/छात्राओं को किया गया जागरूक।

स्कूली बच्चों को नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई।

नशा कैसे स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को नुकसान पहुंचाता है, इस पर चर्चा हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को नशे से हमेशा दूर रहने की शपथ दिलाई।

विद्यार्थियों को अच्छे दोस्त और सकारात्मक माहौल चुनने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में नशा रोकथाम के पोस्टर और स्लोगन भी प्रदर्शित किए गये।

बच्चों से अनुरोध किया गया कि वे नशा मुक्त समाज के लिए संदेश फैलाये।

शिक्षकों और अभिभावकों को भी बच्चों पर नजर रखने की अपील की गई।

साथ ही मिशन साइबर सुरक्षा के तहत सायबर अपराध से बचने के तरीके एवं सोशल मीडिया सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने के तरीके बताए गए ।

थाना डोंगरगढ, गैंदाटोला, घुमका, छुरिया, बोरतलाव, डोंगरगांव, बागनदी एवं पुलिस चौकी चिखली, सुरगी, तुमडीबोड़, मोहारा पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के स्कूल/कॉलेजों में चलायागया जागरूकता अभियान।

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन पर जिले के समस्थ थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14.08.2025 को थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा शासकीय कॉलेज डांगरगढ़ के 100 बच्चों को, थाना गैंदाटोला पुलिस द्वारा छुरिया डोंगरी एवं जोशीलमती हाई स्कूल में 320 बच्चों को, थाना घुमका पुलिस द्वारा आत्मानंद स्कूल एवं शासकीय कॉलेज घुमका के 180 बच्चों, थाना छुरिया पुलिस द्वारा ग्राम भोलापुर, शिकारी महका एवं हालेकोसा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के 400 बच्चों को, थाना बोरतलाव क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल बागरेकशा एवं ग्राम अंडी के ग्रामिणों 350 लोगों को, थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा ग्राम महरूम एवं ग्राम बिजेभाठा हाई स्कूल के 180 बच्चों को,

थाना बागनदी पुलिस द्वारा शासकीय हाई स्कूल बागनदी एवं गा्रम तेली बांधा में 180 स्कूली बच्चों को, पुलिस चौकी सुरगी क्षेत्र के ग्राम सुरगी के सृजन स्कूल, ग्राम कोटराभाटा के स्वामी विवेकानंद स्कूल, ग्राम भर्रेगांव के स्वामी विवेकानंद के 300 स्कूली बच्चों को, पुलिस चौकी तुमडीबोड़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तुमडीबोड़ के 100 बच्चे, पुलिस चौकी चिखली पुलिस द्वारा ग्राम गठला हाई स्कूल के 70 बच्चें कुल 2600 लगभग स्कूली छात्र/छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई तथा अच्छे मित्र, सकारात्मक सोच और खेल-कूद जैसे स्वस्थ विकल्प अपनाने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में नशा मुक्ति के संदेश वाले पोस्टर, स्लोगन और बैनर प्रदशि्र्ात किए गए। शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन दें। इस अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे के दुष्चक्र से बचाकर एक स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करना है।

साथ ही साइबर सबंधी अपराध छात्रों को सोशल मीडिया, ऑनलाईन गेमिंग और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के नियम बताए गये, फिशि्ांग, ऑनलाइन फ्रॉड और फेक प्रोफाइल पहचानने के तरीके समझाए गए। व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन साझा न करने की सलाह दी गई। संदिग्ध ऑल, लिंक या मैसेज पर तुरंत अभिभावक या पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया गया। सायबर फ्राड होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और वेबसाइट cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करने या अपने नजदीकी थाना व सायबर सेल में जाकर सूचना देने हेतु कहा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page