
राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

होटल मयूर के स्वीट रूम में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश की गड्डी बरामद
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली एवं बसंतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मयूर होटल, राजनांदगांव के स्वीट रूम में जुआ खेल रहे चार आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम ₹17,670, 52 पत्ती ताश एवं 3 मोबाइल फोन जप्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति वैषाली जैन (भा.पु.से.) और श्री पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैषाली जैन के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं थाना बसंतपुर की संयुक्त टीम ने होटल में दबिश दी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-पते
- अंगेष्वर देशमुख पिता ऋषिराम देशमुख, उम्र 47 वर्ष, निवासी सोमनी राजनांदगांव
- अलख साहू पिता प्रेमसिंह साहू, उम्र 64 वर्ष, निवासी महामाया चौक बसंतपुर, राजनांदगांव
- जगदीश प्रसाद पिता काशीराम प्रसाद, उम्र 66 वर्ष, निवासी गंज चौक, राजनांदगांव
- अक्षय रायचा पिता विनोद रायचा, उम्र 43 वर्ष, निवासी सनसिटी कॉलोनी, राजनांदगांव
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 436/25, धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

टीम की सराहनीय भूमिका
इस संयुक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति वैषाली जैन (भा.पु.से.), थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सउनि. नंदनी ठाकुर, प्र0आर0 संदीप चौहान, चंद्रेष सिन्हा, बृजमोहन यादव, आरक्षक प्रदीप जायसवाल एवं भवानी थनापति सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि शहर में असामाजिक तत्वों एवं जुआरियों के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।









































