back to top

VISION TIMES: एक बार फिर से अटकलो का बाजार गर्म, डॉ. रमन सिंह को बनाए जायेगे महाराष्ट्र के राज्यपाल…

एक बार फिर से अटकलो का बाजार गर्म, डॉ. रमन सिंह को बनाए जायेगे महाराष्ट्र के राज्यपाल…अधिकारिक धोषणा नही की गई ।

Advertisements

एक दो दिनो मे अधिकारिक धोषणा, की संभावना

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के लोकप्रिय विधायक डॉ. रमन सिंह को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर अटकलो का बाजार गर्म हो गया है ।
ऐसा माना जा रहा है कि डा रमन सिंह को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं और लंबे समय तक प्रदेश की राजनीति में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष हैं और अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व तथा विकासपरक कार्यों के लिए जनता के बीच लोकप्रिय हैं।

राजनांदगांव सहित पूरे प्रदेश में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। वहीं राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यदि यह अटकलें सच साबित होती हैं, तो महाराष्ट्र की राजनीति में भी छत्तीसगढ़ का प्रभाव देखने को मिलेगा।

फिलहाल, सभी की निगाहें केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page