
ब्राह्मण पारा मृत नंदी के शव को ट्रैक्टर से बांध कर खींचा – ग्राम लिटिया गौठान में आधा दर्जन गौवंश की लापरवाही से हुई मृत्यु
बजरंगदल ने स्थान का किया निरीक्षण – थाना पहुंच की एफ.आई.आर,कहा दोषियों पर हो सख्त से सख्त कार्यवाही
राजनांदगांव। नगर में स्थित वार्ड ब्राह्मणपारा में एक नंदी शांत हो गए जिनको नगर निगम के कर्मी लेने पहुंचे जहां नंदी को ट्रेक्टर से बांधकर घसीट के बाहर करने का एक वीडियो वायरल होते ही शहर में आक्रोश बढ़ गया।
विहिप बजरंग दल के प्रतिनिधि मंडल एवं बजरंगी पूरे आक्रोश के साथ थाने पहुंच शिकायत एवं एफ आई आर दर्ज कराई,
ग्राम लिटाया गौठान में पंचायत द्वारा ग्राम की समस्त गौवंशो को बिना किसी व्यवस्थाओं के गौठान में डाल दिया गया लापरवाही के कारण आधा दर्जन गौवंशो की भूख की पीढ़ा से मृत्यु हो गई जिनके शव क्षत-विक्षत पड़े थे।
इस विषय पर बजरंगदल ने सख्त रुख अपनाते हुये कहा है कि गाय किसी भी पार्टी के राजनीति का विषय नहीं है, हमारी आस्था का विषय है गौवंश का ऐसा घोर अपमान संगठन नहीं सहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही कराएगा। जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की लापरवाही बर्दाश्त नही करेंगे।
इन विषयो पर बजरंग दल विभाग सहसंयोजक सुनील सेन,विहिप जिला मंत्री त्रिगुण सदानी,जिला संयोजक राहुल मिश्रा,सेवा प्रमुख राजू तंवर, जिला विद्यार्थी प्रमुख गगन साहू,जिला सहसंयोजक अंशुल कसार,गौरक्षा प्रमुख प्रिंस हाथीबेड,विहिप गौ रक्षा प्रमुख विकास जागिड़ सहित नगर संयोजक मोहित यादव,अभिषेक शर्मा,दीप यदुवंशी,गौरव शर्मा,राहुल ताम्रकार,प्रतीक गडलवाल,सतरंग ताम्रकार,वेदांश शर्मा,बोनी देवांगन,दीपक सिन्हा, विवेक ताम्रकार,यश सोनी,आशीष सोनी,सत्यम जायसवाल,सागर यादव,प्रणय मुल्लेवर,किस्सू सोनी आदि बड़ी संख्या में बजरंगी उपस्थित रहे।









































