back to top

राजनांदगांव : नवरात्रि पर्व को लेकर डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल…

डोंगरगढ़। नवरात्रि पर्व के दौरान डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान रेलवे स्टेशन सहित पूरे क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ती है। संभावित भीड़ एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 28 अगस्त को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन, कालकापारा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

Advertisements

यह मॉक ड्रिल पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशिष कुंजाम ने किया।

मॉक ड्रिल में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ उपेन्द्र कुमार शाह, आरपीएफ निरीक्षक प्रशांत अल्डक, जीआरपी निरीक्षक श्रीमती दया कुर्रे, स्टेशन मास्टर गुरूचरण सेठी, डीटीआई हरिहर राणा, डॉ. योगेश कन्नौजे (सीएचसी डोंगरगढ़), बीडीएस टीम राजनांदगांव, फायर ब्रिगेड सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

ड्रिल के दौरान रेलवे स्टेशन पर भीड़ के बीच अचानक आग लगने और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने का सिमुलेशन किया गया। इसमें यह अभ्यास किया गया कि कैसे तुरंत आपातकालीन नंबरों और संबंधित विभागों को सूचना दी जाए, भीड़ को नियंत्रित किया जाए, आग पर काबू पाया जाए और घायलों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

साथ ही घटना स्थल को सुरक्षित करने तथा संदिग्धों, जेबकतरों और चैन स्नेचरों पर विशेष निगरानी रखने हेतु दिशा-निर्देश भी दिए गए।

यह मॉक ड्रिल नवरात्रि महापर्व एवं अन्य अवसरों पर भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की तैयारी को मजबूत करने की दृष्टि से आयोजित किया गया था।

Advertisements

You cannot copy content of this page