back to top

राजनांदगांव : राजनांदगांव में गणेश प्रतिमाओं का अपमान, आस्था आहत…

बेचने के बाद प्रतिमाओं को जमीन पर रख छोड़ा, लोगों में आक्रोश

Advertisements

राजनांदगांव। गणेश चतुर्थी पर्व पर नगर में प्रतिमा बिक्री के लिए कई स्टाल लगाए गए थे। श्रद्धालु गणपति बप्पा की प्रतिमाएं आस्था और श्रद्धा के साथ खरीदकर अपने घरों में स्थापना के लिए ले गए। लेकिन इसी बीच एक गंभीर लापरवाही सामने आई।

जानकारी के अनुसार, प्रतिमा विक्रेताओं द्वारा प्रतिमा बेचने के बाद शेष मूर्तियों को जमीन पर रख दिया गया। इस तरह भगवान गणेश की प्रतिमाओं को नीचे रखने से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुईं और शहर में आक्रोश फैल गया।

स्थानीय नागरिकों ने इस घटना को भगवान गणेश का अपमान बताया और कहा कि प्रतिमा चाहे बिके या न बिके, उसे सम्मानपूर्वक रखा जाना चाहिए। लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि भविष्य में ऐसे स्टाल लगाने वालों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं, ताकि धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

धार्मिक संगठनों ने भी इस घटना की निंदा की है और कहा है कि गणेशोत्सव केवल उत्सव नहीं बल्कि आस्था और संस्कार का पर्व है। मूर्तियों के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है।

Advertisements

You cannot copy content of this page