राजनांदगांव: पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते हत्या…

राजनांदगांव। पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए रोज विवाद करने वाले पति ने आखिरकार पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्यारे पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अं. चौकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिनकापार कौडूटोला में सुबह लगभग 5 बजे श्रीमती दामिनी साहू पति देवेन्द्र कुमार साहू (30) की उसके पति द्वारा निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गयी।

सूत्र बताते हैं कि पति-पत्नी में रोज विवाद की स्थिति बनती रही है। पति के मन में चरित्र शंका को लेकर आक्रोश भरा हुआ था, जिसके चलते उसने कुम्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी को मौके पर ही ढेर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है।