back to top

राजनांदगांव : अपने घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को ट्रक ने रौंदा,मौत…

राजनांदगांव । अपने घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक चपेट में लेकर रौंद डाला। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक एवन साहू एवं वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे तक चक्का जामकर मुआवजे की मांग की। तुमड़ीबोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीवानभेड़ी में आज दोपहर दर्दनाक हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपने घर के बाहर खेल रहे प्रांजल साहू पिता शरद साहू (डेढ़ वर्ष) को दोपहर लगभग 12.30 बजे ट्रक क्रमांक सीजी 08 एन 1686 के चालक एवन साहू ने चपेट में ले लिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी।

Advertisements

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने वाहन सहित चालक को धर दबोचा। मृतक बच्चे के साथ ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे तक चक्का जाम रखा। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर तुमड़ीबोड़ थाना प्रभारी अपनी टीम सहित पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे में बच्चा पूरी तरह कुचल गया था।

चक्काजाम और हादसे में बच्चे की मौत की खबर ने एसडीम डोंगरगांव ,तहसीलदार ,नायब तहसीलदार ,एसडीओपी सहित नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक भी मौके पर पहुंचे शासन की ओर से परिजनों को ₹25000 तुरंत दिए गए यह भी जानकारी मिली है कि जिस ट्रक से हादसा हुआ है वह किसी राइस मिल संचालक की है ट्रक राइस मिल से निकलकर ही सड़क पर आया था राइस मिल का मालिक कोई कांकरिया बताया जाता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page