back to top

राजनांदगांव : तुलसीपुर बौद्ध विहार में बनेगा समाजिक भवन, महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 5 सितम्बर। वार्ड नं. 16 तुलसीपुर बौद्ध विहार में समाजिक भवन निर्माण के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निगम अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा तथा सामाजिक बंधुओ व पार्षदो की उपस्थिति मेें आज भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्हांेने कहा कि बौद्ध समाज की मांग पर अधोसंरचना मद अंतर्गत 10 लाख रूपये की लागत से समाजिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जा रहा है।

Advertisements

उन्होने कहा कि बाबा साहब डाॅ. भीमराव आम्बेडकर के बताए मार्गो पर चल कर बौद्ध समाज भी बहुत आगे बढ़ गया है। समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ लोग समाज के निम्न वर्ग के व्यक्ति की चिंता कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करे, तभी समाज की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक माननीय डाॅ. रमन सिंह एवं सांसद श्री संतोष पाण्डे ने विभिन्न समाज के भवन निर्माण के लिए सममय समय पर राशि स्वीकृत किए है, उनकी सोच कि शहर में मूलभूत सुवधिा के अलावा समाज के आवश्यकतओ की पूर्ति करना है।


अध्यक्ष श्री पारस वर्मा ने समाजिक भवन के लिए समाज को बधाई देते हुए कहा कि भवन का निर्माण बहुत जल्द किया जाएग, जिससे समाज को इसका लाभ मिल सके। महापौर श्री यादव ने निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा, सुनील साहू, डिलेश्वर साहू, पार्षद श्री कमलेश बंधे व श्री मनोहर यादव, पूर्व पार्षद श्री विजय राय के अलावा समाज के अध्यक्ष श्री महेन्द्र नागदेवे, उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता गणवीर, श्री प्रकाश मेश्राम, सचिव श्री रवि गणवीर, कोषाध्यक्ष श्री सुदेश रामटेके, उप सचिव श्री सुरेन्द्र रामटेके, महिला अध्यक्ष श्रीमती माया देवी निकोसे की उपस्थिति में भवन निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन किया।


कार्यक्रम में भूमिपूजन के पूर्व समाज के बसंत मेश्राम, भजन मेश्राम, अशोक मेश्राम, सुनील मेश्राम, हेमेन्द्र आम्बादे, नरेश घोडेसवार, दीप रामटेके, हर्ष भावे, लक्ष्मण भीमटे, राहुल श्यामकर, श्रीमती पायल मेश्राम, तुलसाबाई रामटेके, लीला बाई रामटेके, रेखा बोरकर, अंजु रामटेके, जयश्री खोब्रागढे़, लक्ष्मी गोंडाने, प्रियंका श्यामकर, भारती मेश्राम मीना रामटेके ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर उप अभियंता श्री तिलक राज ध्रुव सहित सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page