राजनांदगांव : चिखली, बसंतपुर एवं साइबर सेल राजनांदगांव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही ,9 आरोपियों की गिरफ्तारी…

थाना सिटी कोतवाली, ओपी चिखली, बसंतपुर एवं साइबर सेल राजनांदगांव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही – 9 आरोपियों की गिरफ्तारी, दो चाकू बरामद

Advertisements

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली, ओपी चिखली, बसंतपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में बजरंगपुर नवागांव में आपसी रंजिश के चलते हुई चाकूबाजी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने 07 आरोपियों एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 धारदार स्टील के चाकू भी जब्त किए हैं।

📌 मामला –
दिनांक 07 सितंबर 2025 की रात 7 बजे प्रार्थी अजय सिंह राजपूत ने पुलिस चौकी चिखली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी पृथ्वी भट्ट व उसके साथी पुरानी रंजिश के चलते उसके घर घुस आए और गाली-गलौच करते हुए हत्या की धमकी दी। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए राकेश ढीमर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हमले में किशन सिंह राजपूत एवं अषीष ठाकुर भी घायल हुए।

📌 गिरफ्तार आरोपी –

  1. पृथ्वी भट्ट पिता राजेश भट्ट, उम्र 18 वर्ष, बजरंगपुर नवागांव
  2. तौसिफ खान पिता जाहिद खान, उम्र 18 वर्ष, गौरी नगर वार्ड 14
  3. जीत साहू पिता दिलीप कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, पुनम कॉलोनी
  4. मोहम्मद अहमद पिता मोहम्मद सरीफ, उम्र 19 वर्ष, इस्कॉन विहार कॉलोनी
  5. विमल कुमार यादव पिता वीरेंद्र सिंह यादव, उम्र 22 वर्ष, बख्तावर चाल तुलसीपुर
  6. शेख रजा उर्फ राजा पिता शेख ईसाद, उम्र 18 वर्ष, गौरी नगर वार्ड 13
  7. शेख उर्फ सोनू खान पिता आसीफ खान, उम्र 18 वर्ष, गौरी नगर वार्ड 13

02 विधि से संघर्षरत बालक

📌 पुलिस कार्यवाही –
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार व कपड़े जब्त किए गए। सभी आरोपियों को 08 सितंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, जबकि नाबालिग आरोपियों को संप्रेक्षण गृह दाखिल किया गया है।

📌 पुलिस टीम –
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेंद्र सिंह, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक विनय पम्मार सहित पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

👉 फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।