राजनांदगांव : चिखली पुलिस की कार्रवाई , दो बदमाश गिरफ्तार…

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में चिखली चौकी पुलिस ने दो बदमाशों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस को प्राप्त शिकायत और विवाद की सूचना के आधार पर दिनांक 23 सितम्बर 2025 को कांकेतरा निवासी रामकुमार साहू (46 वर्ष) और तुमेश्वर साहू (23 वर्ष) आपसी लड़ाई-झगड़े में शामिल पाए गए। दोनों के कारण शांति भंग होने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भापुसे) के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु गांजा व शराब की अवैध बिक्री, असामाजिक तत्व, गुंडा-बदमाश और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई सहित सुरेन्द्र रामटेके, अरुण कुमार नेताम, सुनील बैरागी, मिर्जा असलम, मनोज जैन, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, तामेश्वर भुआर्य एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।