
थाना सोमनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन, चांदी की चैन, घड़ी समेत घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और दो धारदार चाकू बरामद किए हैं।
घटना 14 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे ग्राम झुराडबरी मरसपोटा धाम के पास हुई थी। प्रार्थी अपने मोटरसाइकिल (सीजी 07 एडी 0201) से लौट रहा था, तभी चार अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर रोककर पर्स (जिसमें ₹1700 नकद, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस), दो मोबाइल फोन, चांदी की चैन और घड़ी लूट ली थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान संदेही मन्नूलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथियों निलेश तिवारी, मनीष यादव और रामचरण साहू के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- मन्नूलाल उर्फ मनीष मैथिलक्षत्रीय (22), निवासी कोपेडीह, थाना सोमनी
- निलेश तिवारी उर्फ राजू तिवारी (23), निवासी वार्ड नं. 7 गली नं.1, चिखली
- मनीष यादव उर्फ टेटे (21), निवासी वार्ड नं. 11, टेडेसरा, थाना सोमनी
- रामचरण साहू (24), निवासी कोपेडीह, थाना सोमनी
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि प्रमोद श्रीवास्तव, प्रआर डूलेश्वर साहू, हेमंत अनंत, आर.जी. शंकर राव एवं मोहम्मद सहबाज सिद्धिकी का सराहनीय योगदान रहा।









































