
● जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा ग्राम चिल्हाटी (थाना चिल्हाटी) तथा मोहला थाना क्षेत्र के ग्राम भोजटोला में साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

● कार्यक्रम में ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर त्वरित शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
● ऑनलाइन ठगी, सिम फ्रॉड, 🏧 कार्ड फ्रॉड, ओटीपी, म्यूल अकाउंट, कस्टमर केयर नंबर एवं अन्य साइबर अपराधों से बचने हेतु सावधानी बरतने के तरीके बताए गए और जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

● इस अवसर पर ग्राम भोजटोला में लगभग 45-50 ग्रामीण, ग्राम चिल्हाटी में लगभग 80– 90 ग्रामीण उपस्थित रहे।
● इस कार्यक्रम में, ग्राम सरपंच, सचिव, ग्रामीण, थाना मोहला से ASI ताज खान, C-500 थामेंद्र साहू, LC-337 रजनी गबेल, HC-82 तामेश्वर मंडावी, C-399 वीरेंद्र रजक, एवं थाना चिल्हाटी से ASI मनोज शुक्ला, HC-36 सुनील कुमार लहरे, LHC-39 सरिता टाराम सहित साइबर पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहे।
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी SOP के निर्देशानुसार, जिला पुलिस द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर अपराधों से बचाव हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीतांबर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवचरण पटेल के निर्देशन में संपन्न हुआ।
प्रमुख उद्देश्य:
आज के डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। यदि हम सतर्क रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे तभी साइबर अपराधियों के इरादों को विफल किया जा सकता है।









































