
राजनांदगांव, । डोंगरगढ़ पुलिस ने प्रज्ञागिरी पास स्थित योगी तरुण क्रांति के फार्महाउस से मूर्ति चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से चोरी गई गणेश, लक्ष्मी, काली माता, बुद्ध, सरस्वती समेत अन्य मूर्तियां बरामद की गईं।
मामला 05 अगस्त 2025 की रात का है, जब अज्ञात चोर फार्महाउस के बरामदे से मूर्तियां चोरी कर ले गया था। इस संबंध में प्रार्थी विजय अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 398/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदेही सुमीत घरड़े (28 वर्ष), निवासी भुरवाटोला, डोंगरगढ़ को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी से चोरी गई मूर्तियां बरामद कर जप्त कर लीं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी सुमीत घरड़े आदतन अपराधी है, जो पहले भी लूट, चोरी, आगजनी, अवैध शराब बिक्री जैसे अपराधों में शामिल रह चुका है। उसके खिलाफ थाना डोंगरगढ़ में पूर्व में आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, भादवि की धारा 435, 392 सहित कई अपराध दर्ज हैं। साथ ही उस पर कई बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा चुकी है, लेकिन उसकी आपराधिक गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है।
इस कार्रवाई में सउनि मुजीब रहमान कुरैशी, प्रआर अखिल अम्बादे, आरक्षक योगेश साहू, किशन कुमार चंद्रा, योगेश देशमुख और चितेष गात्रे की अहम भूमिका रही।









































