VISION TIMES: छत्तीसगढ़ में बच्चों को खांसी की सिरप देना प्रतिबंधित…

रायपुर। मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से 16 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार भी अलर्ट मोड पर है। प्रदेश में 2 साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी की सिरप देना पूरी तरह बैन कर दिया गया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 2 साल से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी की सिरप या सर्दी-जुकाम की दवाएं नहीं दी जानी चाहिए। यह दवाएं 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी आम तौर पर सलाह नहीं दी जातीं। मेडिकल स्टोर संचालक बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाई नहीं देंगे।