back to top

मोहला:थाना मोहला पुलिस ने किया चोरी का खुलासा तीन नाबालिग चोरों से नकदी व सामान जब्त…

थाना मोहला पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तीन नाबालिगों द्वारा चोरी किए ₹90,000 में से ₹35,700 नगद व अन्य सामान बरामद।

Advertisements

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया अपने पति का ईलाज कराने हेतु 90,000 रूपये नगद जिसमें 500-500 का नोट था जिसे कमरे के अलमारी में रखी थी दिनांक 28/09/25 को अपने पति के आपरेशन कराने के लिए दुर्ग जाते समय आलमारी को खोलकर देखी तो आलमारी में रखे 90,000 रूपये नहीं था अज्ञात चोर घर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे रूपये की चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना मोहला के अपराध क्रमांक 102/25 धारा 305 (a), 331(4), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी श्री वॉय.पी. सिंह (भापुसे), आतरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पिताम्बर पटेल, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय, श्री ताजेश्वर दीवान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री कपिल देव चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर गाँव के तीन नाबालिग पर नजर रखी गयी जिनके द्वारा सामान खरीदारी, पटाखा, कपड़े, मोबाइल में अनाफ-सनाफ रूपये खर्च करना पाये जाने से, तीनो नाबालिग बालको को पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किये तथा तीनो नाबालिग बालको से पृथक पृथक कुल 35,700 रुपये, कपड़ा एवं 01 नग मोबाईल जप्त किया गया। विधि से संघर्षरत बालक को. ज्यूडिशियल रिमांड पर बाल सुधार गृह भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में सउनि ताज खान, प्र.आर.99 जयलाल भास्कर प्र.आर.22 ओंकार सिंह, आर 477 रामनारायण, आर.क.500 थामेन्द्र साहू, आर.393 मुकेश ध्रुव की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page