
राजनांदगांव। कॉम्पोजिट रीजनल सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट, रिहैबिलिटेशन एंड एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद डिसएबिलिटीज (CRC), राजनांदगांव में विश्व व्यावसायिक उपचार दिवस 2025 उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष का थीम था — “Occupational Therapy in Action” (क्रियाशील व्यावसायिक उपचार)।
कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक, CRC राजनांदगांव द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इसके पश्चात “व्यावसायिक उपचार एवं उसका महत्व” विषय पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र डॉ. जयश्री दास, वरिष्ठ व्यावसायिक चिकित्सक, OccKid चाइल्ड डेवलपमेंटल सेंटर द्वारा लिया गया।
कार्यक्रम में कुल 50 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन एवं 83 प्रतिभागियों ने CRC में प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया।
प्रतिभागियों के लिए टॉवर बिल्डिंग और पज़ल सॉल्विंग गेम्स जैसी मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य सूक्ष्म मोटर कौशल एवं संज्ञानात्मक विकास को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान दीवाली पूजन का आयोजन भी किया गया, जिसमें आरती, प्रसाद वितरण और अल्पाहार के माध्यम से उत्सव का माहौल बना रहा।
समापन डी.एड. (विशेष शिक्षा – आई.डी.डी.) प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य से हुआ, जिसने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री फरीदा बेगम ने किया, समन्वय श्रीमती सुधात्मिका महांती ने किया। श्री पुनित राम साहू, श्रीमती प्रेरणा असीया एवं श्रीमती मुक्ता साहू का सहयोग सराहनीय रहा।
समग्र रूप से यह कार्यक्रम सूचनाप्रद एवं प्रेरणादायक रहा, जिसने व्यावसायिक उपचार के महत्व और इसकी जीवन में उपयोगिता को रेखांकित किया।









































