राजनांदगांव:ग्राम बिल्हरी में महालक्ष्मी उत्सव समिति द्वारा सोनहा बादर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

राजनांदगांव। ग्राम बिलहरी में 25 अक्टूबर को श्री महालक्ष्मी उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में सोनहा बादर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश गांधी (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), प्रशांत कोड़पे (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती निर्मला जितेंद्र सिन्हा (जिलाध्यक्ष महिला मंच सिन्हा समाज), रामनाथ वर्मा, जयपाल सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, सूरज कुमार कौशल (सरपंच), रतिराम वर्मा, हनुमान सिन्हा, पारस वर्मा, धनेश्वर पटेल, ठाकुर राम सिन्हा, एवं श्रीमती उषा शिवराम सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजक समिति के अध्यक्ष हरियंत सिन्हा, उपाध्यक्ष रुक्मगज सिन्हा, जगेंद्र सिन्हा, योगेश सिन्हा, राजेश सिन्हा एवं समस्त सदस्यगणों के सहयोग से किया गया।

सांस्कृतिक संध्या में ग्रामीण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गीत-संगीत एवं नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों का उद्बोधन

मुख्य अतिथि दिनेश गांधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने का माध्यम हैं। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देने से नई पीढ़ी अपनी परंपराओं से जुड़ी रहती है।

प्रशांत कोड़पे ने कहा कि गांव की संस्कृति और लोककला हमारी पहचान है, जिसे संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

श्रीमती निर्मला जितेंद्र सिन्हा ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर महिलाओं की भूमिका समाज के विकास में अहम होती है और ऐसे आयोजनों से आत्मविश्वास बढ़ता है।

अन्य अतिथियों ने भी आयोजन समिति को इस सुंदर पहल के लिए बधाई देते हुए भविष्य में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

ग्रामवासियों ने बताया कि सोनहा बादर जैसे पारंपरिक आयोजनों से गांव में सौहार्द, उत्साह और सांस्कृतिक एकता का वातावरण बनता है।