back to top

राजनांदगांव : अपराधों पर रोकथाम के लिए राजनांदगांव पुलिस की कॉम्बिंग गश्त और छापामार कार्रवाई…

राजनांदगांव। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस द्वारा व्यापक कॉम्बिंग गश्त और छापामार कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 11 नग ऑनलाइन मंगाए गए चाकू बरामद किए, साथ ही 01 स्थायी वारंट और 07 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। इसके अलावा 16 मामलों में असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Advertisements

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के नेतृत्व में दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को की गई। पुलिस ने थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, चौकी चिखली एवं चौकी तुमड़ीबोड़ क्षेत्रों के निचली बस्तियों—चिखली, पेंड्री अटल आवास, अटल विहार, लखोली, नंदई, इंद्रनगर, सागरपारा, रामनगर, शंकरपुर, सोलह खोली, मोतीपुर, बजरंगपुर, नवागांव एवं गौरीनगर—में सुबह 6 बजे से कॉम्बिंग गश्त शुरू की।

इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से मिली उपलब्धियां इस प्रकार रहीं —

थाना कोतवाली पुलिस: 01 स्थायी वारंट, 06 गिरफ्तारी वारंट तामील, 07 ऑनलाइन चाकू बरामद।

थाना बसंतपुर पुलिस: 04 ऑनलाइन चाकू बरामद, 02 मामलों में आर्म्स एक्ट की कार्रवाई।

थाना लालबाग पुलिस: 01 स्थायी वारंट तामील, 03 मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

चौकी चिखली पुलिस: 09 मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस: 04 मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई। कुल मिलाकर अभियान के दौरान 11 ऑनलाइन चाकू बरामद, 01 स्थायी और 07 गिरफ्तारी वारंट तामील, 02 आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज और 16 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page