राजनांदगांव:महापौर पहुॅचे मोती तालाब छठ पर्व की दी बधाई…

परिवार के साथ सुबह सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर शहर की खुशहाली की कामना की

राजनांदगांव 28 अक्टूबर। छठ पर्व के अंतिम दिन आज सुबह महापौर श्री मधुसूदन यादव मोती तालाब पहुच कर छठ व्रत रखने वाले महिलाओ व पुरूषों को छठ पर्व की बधाई दी। उन्होंने सुबह परिवार सहित उगते सूरज को अर्ध्य अर्पित कर शहर की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संतान की दीर्धायु व परिवार की खुशहाली एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना को लेकर मनाये जाने वाले इस त्यौहार पर मैं आप सभी के परिवारों की खुशहाली के लिये सूर्यदेव से प्रार्थना करता हूॅ और इस त्यौहार को प्रतिवर्ष इसी प्रकार उमंग व उल्लास के साथ मनाये जाने की आप लोगों से अपील करता हूॅ।


महापौर श्री यादव ने कहा कि आस्था के इस महा पर्व के तीसरे दिन डुबते हुये सूर्य को अर्ध्य देने बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष मोती तलााब में उपस्थित हुये, और आज चौथे दिन उगते सूर्य को अर्ध्य देकर 36 घण्टे का निर्जला उपवास तोड रहे है। उन्होंने कहा कि कठिन व्रत वाले इस पर्व के लिये लोगों में उत्साह है और बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोग पूजा अर्चना कर रहे है।

उन्होंने उपस्थितजनों को पुनः इस पर्व पर अपनी शुभकामना दी। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, पूर्व महापौर श्री अजीत जैन, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा व श्रीमती केवरा राय, पार्षद श्री प्रमोद झंझाडे, पूर्व पार्षद श्री विजय राय, पार्षद प्रतिनिधि श्री नादान सेन व श्री राजेश यादव ने भी उपस्थितजनों को छठ पर्व की बधाई दी।