back to top

राजनांदगांव : अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगांव पुलिस की कार्रवाई…

अवैध शराब की बिक्री पर थाना डोंगरगांव पुलिस की सख्त कार्यवाही लगातार जारी
आरोपी हीरा लाल धनगुर गिरफ्तार, 32 पौवा देशी शराब जप्त

Advertisements

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना डोंगरगांव पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली कि बाजार नवागांव क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। टीम ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हीरा लाल धनगुर पिता स्व. फकीर धनगुर (उम्र 50 वर्ष), निवासी बाजार नवागांव थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव बताया।

आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी शोले शराब जिसकी कीमत लगभग ₹2880/- है, बरामद कर जप्त की गई। आरोपी शराब बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 343/2025 धारा 3
4(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page