back to top

राजनांदगांव : रात्रि गश्त में पुलिस ने फरार आरोपी और वारंटियों को दबोचा…

राजनांदगांव पुलिस ने विजिबल पुलिसिंग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रात्रि गश्त के दौरान 59 गुंडा-बदमाशों की जांच की और इनमें से 9 बदमाशों को हिरासत में लिया।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया। शहर में असामाजिक तत्वों, गुण्डा-बदमाशों, शराब तस्करों और वारंटियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से रातभर सघन गश्त की गई।

अभियान के लिए 03 राजपत्रित अधिकारी, 06 इंस्पेक्टर और लगभग 100 पुलिस जवानों की 04 टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने थाना बसंतपुर और लालबाग क्षेत्र के चिन्हांकित एवं संदिग्ध इलाकों — जैसे डबरीपारा, नंदई, चौखड़ियापारा, इंदरानगर, सागरपारा, प्रभातनगर, बंगाली चाल, शिवनगर, पेड्री और रेवाडीह — में दबिश दी । रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने 59 गुंडा-बदमाशों को चेक किया, जिनमें से 03 फरार आरोपी, 02 स्थायी वारंटी और 04 आदतन अपराधी पाए गए। सभी 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि विजिबल पुलिसिंग अभियान के तहत सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में नियमित संध्या एवं रात्रि गश्त करें, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखें और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर कठोर वैधानिक कार्रवाई करें। इस कार्रवाई में एएसपी राहुल देव शर्मा, सीएसपी पुष्पेंद्र नायक, डीएसपी एम्ब्रोश कुजुर, प्रभारी सायबर सेल, थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग एवं चौकी चिखली सहित लगभग 100 पुलिस जवानों की सक्रिय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page