
राजनांदगांव। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल तुमड़ीबोड़ में आज मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं जिला उपाध्यक्ष श्री चंद्रिका प्रसाद डड़सेना ने अपने उद्बोधन में कहा —
“हर कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण में गंभीरता से कार्य करे। यह सिर्फ संगठनात्मक दायित्व नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने का अभियान है। मतदाता सूची की शुद्धता ही हमारे जनाधार की वास्तविक शक्ति का प्रतीक है।”

राजनांदगाव जिला पंचायत सभापति श्रीमती जागृति चुन्नी यदु ने कहा —
“मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की आत्मा को सशक्त करने की प्रक्रिया है। हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो, यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।”
पूर्व जनपद सदस्य एवं महिला मंच सिन्हा समाज जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला सिन्हा ने कहा —
“महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी मतदान प्रक्रिया में हो, इसके लिए हमें निरंतर जनजागरूकता फैलानी होगी। महिलाएं समाज परिवर्तन की सशक्त धुरी हैं।”
कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी गुलशन हिरवानी, जिला महामंत्री डीकेश साहू, मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव,महिला मंच जिलाध्यक्ष निर्मला जितेंद्र सिन्हा, टीकम पटेल, जीवन लाल पटेल, लखन सूर्यवंशी, जया टिमेश साहू, डॉ. विद्या विलास श्रीवास्तव, निवेदन साहू, मोहन सिंह, अमरोतन साहू, साबित वर्मा, जीवराख़न, गणपत, राधा कंवर सहित भाजपा मंडल पदाधिकारी, बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।









































