back to top

छुरिया: पारदर्शी मतदाता सूची बनाना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता कोमल सिंह राजपूत…

छुरिया भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के निर्देशन में भाजपा मंडल छुरिया में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
मुख्य वक्ता के रूप में कोमल सिंह राजपूत, चंद्रिका प्रसाद डडसेना, हिरेन्द्र साहू (बी.एल.ए.-1), श्रीमती गीता साहू, किरण वैष्णव, जगजीत सिंह भाटिया, संजय कुमार सिन्हा, सुरेंद्र सिंह भाटिया, कांता प्रसाद साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर अबीर-गुलाल अर्पित कर की गई।

Advertisements


अपने उद्बोधन में कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि “पारदर्शी मतदाता सूची निर्माण हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। प्रत्येक मतदाता को अपना परिगणना फार्म भरकर बी.एल.ओ. को जमा करना आवश्यक है, अन्यथा नाम सूची से वंचित हो सकता है।”
कार्यक्रम को चंद्रिका डडसेना, हिरेन्द्र साहू, गीता साहू, जगजीत सिंह भाटिया, संजय सिन्हा एवं रवि सिन्हा ने भी संबोधित किया।


इस अवसर पर बीरम बाई, शेखर भारतद्वाज, अशोक मरकाम, चुरामन साहू, भुनेश्वर साहू, धन्ना यादव, भूषण नेताम, भान बाई मंडावी, उत्तरा निषाद, पालनी स्वामी नायडू, भेस बाई साहू, नैन सिंह पटेल, शीशपाल साहू, रोहित सिन्हा, प्रकाश साहू, मोनू गुप्ता, शिवा मिश्रा, खिलेंद्र साहू, राजकुमार सिन्हा, सोहन साहू, विवेद यादव, आनंद शुक्ला, लेख राम निर्मलकर, टीकम साहू, मनोज साहू, सलूजा कोमरे, भारती रजक, अमीर खान, टमेश कुंभकार, कौशल कुंभकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page