back to top

राजनांदगांव: एसपी अंकिता शर्मा ने लिया जनरल परेड, उत्कृष्ट वेशभूषा व ड्रील वाले जवान सम्मानित…

राजनांदगांव। रक्षित केन्द्र में शुक्रवार 14 नवंबर को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने जनरल परेड की सलामी ली। परेड में जिले के कुल 126 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। परेड निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट वेशभूषा धारण करने वाले 15 जवानों तथा उत्तम परेड ड्रील प्रदर्शित करने वाले 2 जवानों को एसपी ने प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया।

Advertisements

मार्चपास्ट के उपरांत एसपी अंकिता शर्मा ने रक्षित केन्द्र की विभिन्न शाखाओं—एम.टी., आर्मोरी, क्वार्टर गार्ड, रोजनामचा, स्टोर इत्यादि—का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान शाखाओं में रखरखाव, दस्तावेजों तथा कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण के पश्चात एसपी ने रक्षित केन्द्र में तैनात 22 कर्मचारियों की गुजारिशें सुनकर उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

जनरल परेड के दौरान एएसपी (ऑप्स) श्री मुकेश ठाकुर, डीएसपी श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर सहित थाना एवं रक्षित केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page