राजनांदगांव: शहर में गांजा बेचने वाला युवक गिरफ्तार 1.2 किलो गांजा जप्त…

राजनांदगांव। बसंतपुर थाना पुलिस ने शहर में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.200 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी कीमत करीब 12,000 रुपए है, बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements

शुक्रवार को थाना बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड के पास गुप्ता कबाड़ी दुकान के पीछे एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रहीम खान उर्फ भोंदू (19 वर्ष), निवासी गौरीनगर बताया।

आरोपी के पास से पुलिस ने 1.200 किलो गांजा जप्त किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध रूप से गांजा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।