back to top

धमतरी अस्पताल की लापरवाही का बड़ा मामला समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत…

धमतरी। जिला अस्पताल में लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते जिसके चलते मरीजों को इलाज नहीं हो पाता और उन्हें अपनी जान तक गंवानी पड़ जाती है। ऊपर से नशे में धुत गार्ड परिजनों से विवाद करते है।

Advertisements

शासकीय जिला अस्पताल धमतरी में इस तरह का मामला अब आम होते जा रहा है। कई बार शिकायत आने के बाद भी इस मामले में अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों के कान में जू तक नहीं रेंग रहा है।

आधे घंटे से ज्यादा समय के बाद डॉ के पहुंचने पर एक मरीज ने अस्पताल में ही दम तोड़ा कल एक सड़क दुर्घटना और एक हार्ड पैसेंड को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था, लेकिन मरीज के परिजन गुहार लगाते रहे तब कही जाकर डॉ. आधे घंटे के बाद पहुंचे तब तक मरीज अपना जान गवा बैठे थे अब इस तरह के बड़े मामले की शिकायत उच्च स्तर पर करने की बात परिजनों द्वारा की जा रहीं है।

इधर घटना को लेकर परिजन काफी आक्रोश में थे क्योंकि समय से डॉ के पहुंचने पर मरीज की जान बच सकती थी। नशे की हालत में गार्ड जब मरीज शा. जिला अस्पताल पहुंचे तो सूनसान था बस एक गार्ड बैठा हुआ था वो भी नशे की हालात में था और मरीज के परिजनों के साथ बहस कर रहा था।

रात्रि में इसी तरह का हाल रहता है लोगों का कहना है कि रात्रि में जिला अस्पताल में इसी तरह का हाल रहता है। डॉ. देर से पहुंचते है और कई बार तो डॉ. नहीं भी पहुंचते है केवल स्टाफ द्वारा ही मामले को सुलझा कर भेज दिया जाता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page