back to top

जगदलपुर: सुकमा में ज्वेलरी शॉप पर 13 लाख की लूट 3 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार…

जगदलपुर,। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक ज्वेलरी शॉप से 13 लाख की लूट हो गई। 2 नकाबपोश लुटेरों ने व्यापारी को पिस्टल दिखाई और फिर सोने-चांदी के ज्वेलरी लूट कर ले गए। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

Advertisements

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। वीडियो में 1 चोर दुकान मालिक पर बंदूक ताने हुए, दूसरा चोर सामान भरते नजर आ रहा है। वहीं, शॉप के सोफे में एक बच्ची भी लेटी हुई थी। जिसे चोरों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं, घटना के 3 घंटे बाद ही पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ लिया है।

आरोपियों ने कुल 12 लाख 80 हजार का सामान लूटा था। इस वारदात का मुख्य आरोपी सुकमा का रहने वाला अंकित राय (18) है। जिसने मध्यप्रदेश के भिंड के रहने वाले अपने 2 साथी कोमल सिंह (22) और आर्यन रैपुरिया (22) को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के पहले आरोपियों ने 3 दिन तक दुकान की रेकी की थी।

चोरी के बाद सब एमपी भागने के फिराक में थे। जानकारी के मुताबिक मुख्य शहर में स्थित दुर्गा ज्वेलरी शॉप में वारदात हुई है। गुरुवार (4 दिसंबर) की रात साढ़े 8 बजे अचानक 2 नकाबपोश युवक दुकान के अंदर घुस गए। उन्होंने पिस्टल निकालकर सर्राफा व्यापारी पर तान दी। दूसरे युवक ने सारे आभूषण को अपने पास रखे एक बैग में डाल दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page