
जशपुर, । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सहायक पोस्टमास्टर ने अपने से 8 साल बड़ी सब इंजीनियर को प्यार के जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर 6 महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया।
Advertisements

युवती ने जब शादी की बात की तो आरोपी ने शर्त रखी कि वह तभी शादी करेगा जब वह अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दे। युवती ने उसकी बातों में आकर अपनी नौकरी भी छोड़ दी।
आरोपी ने कुछ दिनों तक उसे अपने साथ रखा, लेकिन बाद में उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। यही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और बदसलूकी भी की।









































