back to top

कोंडागांव: सिर अलग कर थैली में भरकर दफनाने वाला आरोपी गिरफ्तार…

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आपसी रंजिश में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, आरोपी का युवक के साथ विवाद हुआ था, उसने उसे एक थप्पड़ मारा था। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।

Advertisements

5 दिसंबर को आरोपी श्यामलाल नेताम (26 साल) लछीन्दर पांडे (24 साल) को जंगल की ओर ले गया। इस दौरान लछीन्दर पर उसने कुल्हाड़ी से लगातार 17 बार वार किए। फिर युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया। मृतक की पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने कटे हुए सिर को एक थैली में भरकर तालाब किनारे गड्डा खोदकर दफना दिया था।

Advertisements

You cannot copy content of this page