
पानी, सफाई देखने आयुक्त सुबह पहुॅचे बसंतपुर

राजनांदगांव 12 दिसम्बर। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा शहर में साफ सफाई एवं पानी सप्लाई का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने, स्वास्थ्य अमला को निर्देशित कर रहे है, वही शहर को व्यवस्थित व साफ सुथरा रखने, अतिक्रमण व मलमा हटाने कार्यवाही के निर्देश दे रहे है। आज सुबह उनके द्वारा शहर के बसंतपुर क्षेत्र का निरीक्षण कर चैक चैराहे एवं डिवाईडर के आजू बाजू कचरा उठाने तथा अतिक्रमण हटा कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बसंतपुर क्षेत्र में साफ सफाई निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री विश्वकर्मा क्षेत्रवासियों से पानी, सफाई के संबंध में चर्चा किये। कोढीखाना जाने वाले रोड में पाईप लाईन लिकेज की शिकायत पर पाईप लाईन मरम्मत करने तथा नाली के उपर अतिक्रमण देख हटाने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
इसी प्रकार बसंतपुर क्षेत्र में नाली के उपर अतिक्रमण देख संबंधित को हटाने समझाईस देने कहा। उन्होंने कहा कि सड़क एवं नाली के उपर अतिक्रमण देख नोटिस जारी करे। इसी प्रकार मटेरियल व मलमा रखने पर मलमा मण्डप के तहत कार्यवाही करे।
गली मोहल्ले में सफाई देख आयुक्त ने सफाई कर्मियों से चर्चा कर कहा कि सफाई आवश्यक सेवा के अंतर्गत आता है सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वाहन करना है, वर्तमान मंे सफाई मे और सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने चैक चैराहो के अलावा डिवाईडर के दोनो ओर झाडू लगाकर कचना उठाने कहा। उन्होंने होटल एवं ठेला खोमचा वालो से भी साफ सफाई रखने तथा डस्टबिन का उपयोग करने समझाईस दिए।









































