
डॉ बिसेसर साहू को 172 वोटों से हराया

डोंगरगांव छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक रमेश साहू , हरि द्वारिका साहू, मुख्य चुनाव अधिकारी परदेशी राम साहू , सहायक चुनाव अधिकारी हिरेंद्र कुमार साहू सेवक राम साहू , भागवत साहू, किशोरी लाल साहू, रोशन लाल साहू, चरण साहू, हिरेंद्र कुमार साहू के कुशल मार्गदर्शन में जिला साहू संघ खैरागढ़ छुईखदान गंडई का प्रथम चुनाव 10दिसंबर बुधवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर टीलेश्वर साहू ने 172 मतों से शानदार जीत हासिल की।
उन्होंने 426मत प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ बिसेसर साहू को मात्र 254 मत मिले।पुरुष उपाध्यक्ष पद पर रामबिलास साहू ने 412 मत प्राप्त किए, निकटतम प्रतिद्वंदी हेमन्त कुमार साहू को 265 मत मिला। महिला उपाध्यक्ष पद पर कांति साहू निर्विरोध निर्वाचित हुई। पुरुष संगठन सचिव अशोक साहू को 393मत प्राप्त हुआ, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रामावतार साहू को 286 मत मिला। महिला संगठन सचिव प्रमिला साहू को 415मत प्राप्त हुआ, जबकि उनके प्रतिद्वंदी ललिता साहू को 263मत मिला। कुल 754 मतदाताओं में से 686ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला साहू संघ केसीजी के संरक्षक बिसेसर साहू,भुनेश्वर साहू, मीनेश साहू,प्रीतलाल साहू, जैनेंद्र साहू, हरि साहू, जनपद उपाध्यक्ष लखन साहू, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम साहू , परमानंद साहू, यदुकुमार साहू, घम्मन साहू, श्याम सुंदर साहू शत्रुघ्न साहू, गोवर्धन साहू डोरेलाल साहू,महेन्द्रकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी परदेशी राम साहू ने किया। मतदाताओं का आभार नव निर्वाचित अध्यक्ष टीलेश्वर साहू ने किया ।









































