राजनांदगॉव: विधानसभा अध्यक्ष, सी0एम0, एवं खेल मंत्री के प्रयासों से हॉकी की नर्सरी को मिली करोड़ों की सौगात…

खेल सुविधाओं की बेहतरी के लिये एस्ट्रोटर्फ नवीनीकरण, एथलेटिक्स रनिंग ट्रेक एवं सी.एस.आर. मद में भी मिला 50 लाख

Advertisements

जिला हॉकी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर के निवास पहुॅचकर आभार व्यक्त किया

पार्षद प्रतिनिधिमंडल ने भी आभार जताया

जिला हॉकी संघ राजनांदगॉव के प्रतिनिधिमंडल ने आज सुबह महापौर मधुसूदन यादव के घर पहुॅचकर हॉकी की नर्सरी को मिली करोड़ों की सौगात के लिये हॉकी संघ एवं जिले की जनता की तरफ से डॉ0 रमन सिंह का आभार व्यक्त किया। इस प्रतिनिधिमंडल में छ.ग. हॉकी संघ अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ राजनांदगॉव के सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक भूषण साव, संयुक्त सचिव प्रिंस भाटिया, खेला इंडिया हॉकी कोच शकील अहमद, पदाधिकारीगण नीलम जैन, खेमराज सिन्हा, किशोर धीवर, आशीष सिन्हा, मनीष कुशल यादव, कृष्णा यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को फूलमाला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट करके एवं मुॅह मीठा करवाकर अपनी खुशी का इजहार किया और विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक राजनांदगॉव डॅा0 रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खेलमंत्री अरूण साव, सांसद संतोष पाण्डे सहित महापौर राजनांदगॉव मधुसूदन यादव को इस बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करने का श्रेय दिया ।

जिले के जनप्रतिनिधियों के संयुक्त एवं सतत् प्रायासों के लिये हॉकी संघ ने आभार व्यक्त किया, जिससे राजनांदगॉव जिले को खेल सुविधाओं में बेतहरी के लिये एक साथ कई सौगातें प्राप्त हो सकी है।

उल्लेखनीय है कि हॉकी की नर्सरी में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट (नवीनीकरण) तथा अन्य विविध विकास निर्माण संबंधी मांग, एथलेटिक्स संघ द्वारा रनिंग ट्रेक की मांग, एवं अन्य खेल संघांे द्वारा भी कई मांगे जिला स्तर पर विगत कई वर्षो से की जा रही थी, जो पिछली कांग्रेस सरकार में पूर्ण नहीं हो सकी थी।

जिला हॉकी संघ राजनांदगॉव द्वारा अपने विधायक एवं महापौर को एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट के संबंध में पत्राचार कर हॉकी खिलाड़ियों की आवश्यकताओं से अवगत कराया गया था।

उक्त मांगो से महापौर मधुसूदन ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डेय को अवगत कराते हुए इन निर्माण कार्यो की स्वीकृति की दिशा में गंभीर प्रयास प्रारंभ किया। इसी तारतम्य में महापौर की अगुवाई में जिला हॉकी संघ राजनांदगॉव के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ जिलाधीश राजनांदगॉव जितेन्द्र यादव से सौजन्य भेंट कर उनका संस्कारधानी में स्वागत किया और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में नये एस्ट्रोटर्फ की आवश्यकता के संबंध में सारगर्भित चर्चा की।

नवपदस्थ कलेक्टर राज0 ने भी इस दिशा में सकारात्मक रवैया अपनाते हुए राज्य शासन को तत्संबंध में एस्टीमेट उपलब्ध करवाकर बजट स्वीकृति हेतु पत्राचार किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 रमन सिंह ने अपने राजनांदगॉव प्रवास के दौरान महापौर के साथ जिले के समस्त खेल संघो की स्टेडियम में बैठक आहूत कर, यहॉ के खेल खिलाड़ियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से रूबरू होकर खिलाड़ियांे के हित में कई अहम फैसले लिये और बजट स्वीकृति हेतु संवेदनशीलता से त्वरित कार्यवाही करते हुए राज्य शासन से अनुशंसा कर फंड दिलवाने हेतु अपने स्तर पर प्रयास किया।

इन प्रयासो की सुखद परिणीति के रूप में शासन द्वारा एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट (नवीनीकरण) तथा भवन एवं सड़क निर्माण संबंधी कार्यो हेतु लगभग 6 करोड़ 4 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त शहर में एथलिटिक्स रनिंग ट्रेक निर्माण हेतु 9 करोड़ 34 लाख 26 हजार रू. की स्वीकृति के साथ ही साथ खेल संबंधी विविध विकास एवं निर्माण कार्याे हेतु सी.एस.आर. मद से 50 लाख रू. की राशि की स्वीकृति शासन से दिलवाने में जिले के जनप्रतिनिधियों ने सफलता प्राप्त की है।

राज्य शासन से इन कार्याे की स्वीकृति के संबंध मंे जानकारी प्राप्त होने पर जिला ऐथलेटिक्स संघ राजनांदगॉव, जिले के अन्य खेल संघ सहित राजनांदगॉव शहर के भाजपा पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने भी डॉ0 रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खेलमंत्री अरूण साव, सांसद संतोष पाण्डेय सहित महापौर मधुसूदन को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं शुभकामनाएॅ दी है।

निगम प्रतिनिधिमंडल में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र (पारस) वर्मा, महापौर परिषद सदस्य सावन वर्मा, सुनील (कन्हैया) साहू, शैंकी बग्गा, श्रिमती केवरा विजय राय, आलोक श्रोती, श्रीमती वर्षा सिन्हा, श्रीमती बीना ध्रुव, डीलेश्वर प्रसाद साहू, राजा माखीजा, राजेश (रानू) जैन, सहित पार्षदगण शिव वर्मा, सुश्री मणिभास्कर गुप्ता, कमलेश बंधे, श्रीमती श्रुति लोकेश जैन, सुश्री तृप्ति पात्रे, मनोहर यादव, श्रीमती अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, संदीप बघेल, प्रमोद झंझाड़े, श्रीमती रेखा पारख, कुलेश्वर धु्रव, श्रीमती प्रियंका पंजक कुरंजेकर, श्रीमती झमित नादान सेन, चंद्रशेखर लश्करे, श्रीमती रीना सिन्हा, श्रीमती गिरजा निर्मलकर, संतोष कुमार साहू, श्रीमती चंद्रिका साहू, जैनम बैद, रवि सिन्हा, सतीश कुमार साहू, श्रीमती अमृता सिन्हा, श्रीमती खेमिन बाई यादव, सेवकराम उईके, डुरेन्द्र साहू, हेमंत शेखर यादव, अरूण साहू, संजय कुमार रजक, चंद्रकृत साहू मौजूद रहे।