back to top

राजनांदगांव: खेल,अनुशासन और युवा प्रतिभा का संगम,बसंतपुर के लिए उपलब्धि बनी वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

राजनांदगांव।साईं क्लब बसंतपुर द्वारा शासकीय बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल मैदान में आयोजित वार्ड क्रमांक 1 से 51 तक की वार्ड स्तरीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में युवा नेता एवं पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री बतौर अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के संरक्षक सुनील सेन और वरिष्ठ खिलाड़ी सुरेन्द्र साहू,पिंकेश्वर साहू, लुकेश साहू के साथ मिलकर श्री शास्त्री ने प्रतियोगिता के अध्यक्ष दुर्गेश साहू को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में ऋषि शास्त्री ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त आधार हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, समयबद्धता, आत्मसंयम, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि मैदान पर नियमों का पालन, विरोधी टीम के प्रति सम्मान तथा निर्णायक के निर्णयों को सहजता से स्वीकार करना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है।


उन्होंने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित खेल भावना और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी भाईचारा और अनुशासित आचरण का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।
ऋषि शास्त्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता बसंतपुर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सीमित संसाधनों में इस तरह का सफल आयोजन यह दर्शाता है कि बसंतपुर के युवाओं में प्रतिभा, संगठन क्षमता और खेल के प्रति गहरी रुचि है। ऐसे आयोजन क्षेत्र की पहचान को सुदृढ़ करते हैं और आने वाली पीढ़ी को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी, आयोजन समिति के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में साईं क्लब बसंतपुर की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page