राजनांदगांव: नवागांव में साफ सफाई एवं निर्माण कार्य का आयुक्त ने लिया जायजा…

राजनांदगांव 26 दिसम्बर। प्रतिदिन सुबह साफ सफाई एवं निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज नवागांव में साफ सफाई का जायजा लेकर गली मोहल्लो की नियमित सफाई करने तथा नाली निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Advertisements


नवागांव में साफ सफाई निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि शहर का ग्रामीण वार्ड है जिसे ध्यान मंे रखकर नियमित रूप से गली मोहल्लो के सड़क व नालियो की सफाई कर कचरा उठावे। उन्हांेने मेन रोड में रोड के दोनो छोर तक सफाई कर कचरा उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडी श्रमिक कालोनी निरीक्षण के दौरान कालोनी वासियो से साफ सफाई एवं पानी के संबंध में जानकारी लिए। साथ ही वार्ड प्रभारी से कहा कि सुबह समय पर उपस्थिति लेवे एवं निर्धारित समय तक सफाई कार्य करावे, उपस्थिति के पश्चात कोई भी कर्मचारी काम छोडकर जाये न, इसका विशेष ध्यान रखा जावे। गलियो व सड़को की सफाई के पश्चात वार्ड के उद्यान, तालाब, सार्वजनिक स्थल की भी दिन निश्चित कर अलग अलग दिन में सफाई करावे।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण कर तकनीकि अधिकारी से कहा कि निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जावे तथा नाली में समुचित ढाल हो जिससे पानी का ठहराव न हो और बह जाए। साथ ही निर्माण कार्य की सतत मानिटरिंग करे तथा गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि शहर को साफ व संुदर रखने ईमानदारी से अपने कार्यो का निर्वाहन करे, लोगो को भी जोडें तथा सड़क एवं नाली के उपर अतिक्रमण देख नोटिस जारी करे। इसी प्रकार मटेरियल व मलमा रखने पर मलमा मण्डप के तहत कार्यवाही करे। इन सब बातो को ध्यान में रखकर ही हम आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते है।