राजनांदगांव : अवैध शराब परिवहन पर चौकी मोहारा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव जिले की चौकी मोहारा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 65 पौवा देशी शोले प्लेन शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी को जप्त किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध शराब, सट्टा एवं गांजा की रोकथाम करना है।

Advertisements


इसी क्रम में दिनांक 09 जनवरी 2025 को चौकी प्रभारी मोहारा उप निरीक्षक सुमेंद्र कुमार खरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोहारा–खैरबना मोड़ के पास दबिश दी। मौके पर आरोपी अवैध रूप से शराब परिवहन करते पाए गए। पुलिस ने उनके कब्जे से 65 पौवा देशी शोले प्लेन शराब (कुल 11 लीटर 700 मिली), जिसकी अनुमानित कीमत 5,200 रुपये है, जप्त की। इसके साथ ही अवैध शराब परिवहन में उपयोग की जा रही स्कूटी जुपिटर क्रमांक सीजी 08 बीसी 6070, जिसकी कीमत लगभग 80,000 रुपये बताई गई है, को भी जप्त किया गया।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम जागेश मंडावी पिता स्व. कुंभकर्ण मंडावी, उम्र 33 वर्ष, एवं संतु मंडावी पिता स्व. शंकर मंडावी, उम्र 65 वर्ष, दोनों निवासी बोईरडीह, पुलिस चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव बताए गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुमेंद्र कुमार खरे के साथ सहायक उप निरीक्षक धन्नालाल सिन्हा, सुमन कर्ष, प्रधान आरक्षक महादेव साहू एवं आरक्षक मनी ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराब कोचियों के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।