back to top

राजनांदगांव : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बरगा में रक्षा टीम द्वारा छात्र–छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बरगा राजनांदगांव में छात्र–छात्राओं हेतु महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रक्षा टीम की महिला आरक्षक रीनू मेश्राम एवं कौशिल्या साहू द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा के उपाय एवं आपात परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आरक्षक अमित जाटवर द्वारा साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं डिजिटल सतर्कता के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता बताते हुए छात्राओं के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराकर इसके प्रयोग की विधि भी समझाई गई। कार्यक्रम में आरक्षक वाहन चालक शेषनारायण सिंहा द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 32 छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।