राजनांदगांव : टांकाघर नया टंकी सफाई के कारण 14 जनवरी की शाम पेयजल आपूर्ति बाधित…

राजनांदगांव 13 जनवरी। राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत टांकाघर नया टंकी (क्षमता 40.00 लाख लीटर) की सफाई कार्य किया जाना है, जिसके कारण टांकाघर नया टंकी (क्षमता 40.00 लाख लीटर) स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से टांकाघर नया टंकी से कल दिनांक 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

Advertisements


इस संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रीष्मऋतु में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है। इसी कडी में कल दिनांक 14 जनवरी बुधवार को टांकाघर नया टंकी की सफाई की जानी है। सफाई करने के कारण उक्त टंकी नही भर पाईगी, जिससे शाम के समय की सप्लाई बाधित होगी।


आयुक्त ने बताया कि टांकाघर नया टंकी (क्षमता 40.00 लाख लीटर) सप्लाई क्षेत्र रायपुर नाका, रामाधीन मार्ग, कामठी लाईन, गुड़ाखू लाईन, जूनी हटरी, जय स्तम्भ रोड़, कलारपारा, सिनेमा लाईन, गोलबाजार, पुराना अस्पताल रोड़, सदर लाईन आधा क्षेत्र, गंज लाईन, आरामशीन रोड़, स्टेट बैक कालोनी, पी.एच.ई. कार्यालय, टांकाघर, नेहरू नगर, जमातपारा, आजाद चौक, पुराना बस स्टैण्ड, कैलाश नगर, मठपारा में कल 14 जनवरी बुधवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 15 जनवरी को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।