राजनांदगांव: आर.के.नगर पानी टंकी से 28 जनवरी की शाम नही होगी पेयजल सप्लाई…

राजनांदगांव 27 जनवरी। ग्रीष्म ऋतु के पूर्व निगम सीमाक्षेत्र के पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है। कुछ टंकियो की सफाई शेष है जिसमें से आर.के.नगर पानी टंकी (क्षमता 16.00 लाख लीटर) की सफाई कार्य किया जाना है, जिसके कारण आर.के.नगर उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से उक्त टंकी से कल दिनांक 28 जनवरी 2026 दिन बुधवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 29 जनवरी गुरूवार सुबह से पानी सप्लाई यथावत रहेगी।


पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर निगम सीमाक्षेत्र के पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है, ताकि नागरिको को ग्रीष्म ऋतु में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। इसी कडी में कल दिनांक 28 जनवरी बधुवार को आर.के.नगर पानी टंकी (क्षमता 16.00 लाख लीटर) की सफाई की जानी है।

टंकी सफाई करने के कारण आर.के.नगर टंकी सप्लाई क्षेत्र आर.के. नगर, अनुपम नगर, सहदेव नगर, कौरिनभाठा, सर्किट हाउस, सृष्टि कालोनी, कुंज विहार कालोनी, गायत्रीकालोनी, जलतरंग कालोनी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी,बर्फानी आश्रम, महेश नगर, आर्शीवाद कालोनी, हरिओम नगर, रिद्धी सिद्धी कालोनी, गोकुल नगर, लक्ष्मीनगर, जीवन ए-कालोनी, गांधी नगर, चंद्रा कालोनी एवं आशा नगर क्षेत्र में कल 28 जनवरी बुधवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 29 जनवरी गुरूवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।