back to top

VISION TIMES: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP के प्रमुख अजित पवार का प्लेन क्रैश, महाराष्ट्र के बारामती में हुआ हादसा…

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP के प्रमुख अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया है. महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ये हादसा हुआ. विमान में अजित पवार भी सवार थे. वह बारामती में जनसभा करने जा रहे थे. प्लेन जब बारामती में लैंड कर रहा था उसी दौरान ये घटना घटी.

बताया जा रहा है कि इस हादसे में अजित पवार गंभीर रूप में घायल हुए हैं. विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. जानकारी के मुताबिक, ये अजित पवार का निजी विमान था. सूत्रों के मुताबिक, विमान में सवार कुछ लोग घायल हुए हैं. हालांकि, अजीत पवार की हालत के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गई हैं और हालात का जायजा ले रही हैं.

प्लेन में कुल 6 लोग सवार थे. लो विजिबिलिटी के कारण ये घटना घटी. हादसा भयावह था. दुर्घटना के बाद क्षेत्र में धुआं फैल गया. अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए विशेष विमान से रवाना हुए थे. बारामती में जिला परिषद चुनाव के लिए प्रचार सभाएं आयोजित की जा रही थीं.

Advertisements

You cannot copy content of this page