VISION TIMES: महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार का हुआ निधन, प्लेन क्रैश में चली गई जान…

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन बुधवार को क्रैश हो गया है। खबर है कि इस हादसे में उनकी मौत हो गई है। बारामती में लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है।

Advertisements

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब पवार का प्लेन पुणे के बारामती इलाके में लैंड कर रहा था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करते समय प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया और वह क्रैश-लैंड हो गया।

महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत चारो लोगों का निधन हो गया है। PTI के अनुसार बुधवार सुबह हुए विमान हादसे में अजीत पवार का निधन हो गया है। अजीत पवार अपने निजी विमान से बारामती जा रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजीत पवार आज चार ज़रूरी पब्लिक मीटिंग्स में शामिल होने के लिए बारामती गए थे। प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में घायल हुए लोगों को पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, प्लेन मुंबई से उड़ान भरने के एक घंटे बाद ही हादसे का शिकार हो गया।